बड़गांव: उदयपुर हरियाली अमावस्या मेले में किन्नर समाज की उपस्थिति, उन्होंने अच्छी बारिश की कामना की
उदयपुर लेकसिटी उदयपुर में हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर लगे दो दिवसीय मेले का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया जा रहा है। पहले दिन जहां महिला और पुरुषों ने मेले का आनंद लिया, वहीं दूसरे दिन खास तौर पर महिलाओं के लिए मेले का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में मेले में किन्नर समाज के प्रतिनिधि भी पहुंचे और उन्होंने मेले में अपनी भागीदारी निभाई।