कुंडा: हीरागंज में पीएम आवास योजना के नाम पर वसूली, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
हीरागंज के वार्ड-2 वजीरपुर में पीएम आवास योजना की किस्त दिलाने के नाम पर 50-50 हजार रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगा है। लाभार्थी महिलाओं ने बुधवार शाम 5 बजे सभासद के बेटे रजनीश सरोज पर डरा-धमकाकर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने राजा भइया से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।