बरहेट: सनमनी मोमीनटोला 1 आंगनबाड़ी केंद्र को मिला नया भवन, हुआ उद्घाटन
सनमनी पंचायत के मोमीटोला 1 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के नवनिर्मित भवन का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। महिला पर्यवेक्षाका फुलमुनी मरांडी ने फीता काटकर भवन का विधिवत शुभारंभ किया।वहीं कार्यक्रम में पर्यवेक्षिका ने ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी के महत्व की जानकारी दी तथा लोगों को जागरूक किया इस अवसर पर पंचायत क्षेत्र के अन्य आंगनबाड़ी केद्रों की सेविकाएं मौजूद थीं