मोटरसाइकिल सवार युवकों ने व्यापारी से पांच लाख रुपये लूटे
सिरसा।
शहर के जगदेव सिंह चौक पर मंगलवार शाम मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने एक व्यापारी से पांच लाख रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दिन-दोपहर हुई लूट की इस घटना से व्यापारियों में भय का माहौल है।
जानकारी के अनुसार हरिओम बीज भंडार के मालिक जगदीश बैंक ऑफ इंडिया से पांच लाख रुपये की नकदी निकलवाकर अपने घर की तरफ जा रहा था। जगदेव सिंह चौक के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और पांच लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में वारदात के बाद आरोपी युवक भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
शहर थाना प्रभारी रमित ने बताया कि पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। वहीं, पीडि़त व्यापारी जगदीश की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Sirsa, Sirsa | Nov 17, 2026