नवांकुर सखियों को किए फलदार पौधे वितरित और निकाली तिरंगा यात्रा
--
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर द्वारा बुधवार को नवांकुर संस्था जय गुरुदेव समाज कल्याण समिति अशोकनगर द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवखेड़ी के सहयोग से नवांकुर सखी- हरियाली यात्रा तथा तिरंगा यात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम नवांकुर सखी द्वारा कलश यात्रा व तिरंगा रैली निकाली गई। इसके बाद पंचायत भवन देवखेड़ी में मां सरस्वती की पूजन कर अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में विकासखंड समन्वक श्री मनोज यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा तथा नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नवांकुर सखियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मोहन यादव सेमरा ने बताया कि नवांकुर सखी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान कर सकती हैं क्योंकि मातृशक्ति अपने बच्चों की तरह पर्यावरण को भी बचा सकती है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान ने बताया कि परिषद द्वारा हरियाली अमावस्या पर पूरे प्रदेश में एक साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नवांकुर सखी को पर्यावरण के प्रति जोड़ना है। श्री रिसपाल सिंह जी ने बताया कि सभी महिलाओं को पर्यावरण बचाने के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर नवांकुर सखियों को फलदार पौधे आबंला,अमरूद,अनार सीतापल,नींबू, बेलपत्र आदि वितरित किये और उन्हें संरक्षित करने की शपथ दिलाई। अतिथियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत एक नीम का पौधा भी लगाया गया।कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव श्री भूपेंद्र रघुवंशी द्वारा किया गया। आभार ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री राकेश धाकड़ द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में पंचायत सचिव श्री वीरेंद्र सिंह अहिरवार, परामर्शदाता श्रीमती मंजू सातव, संस्था प्रतिनिधि श्री जगदीश सेन, श्री शुभम सेन , 30 नवांकुर सखी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026