मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन
युवा संगम कार्यक्रम में युवाओं का 100 से अधिक का हुआ प्रारंभिक चयन
--
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओ को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से हर माह निर्धारित दिवस को जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए युवा संगम कार्यक्रम आयोजन किया जाता है। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शुक्रवार को जनपद पंचायत परिसर अशोकनगर में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आज आयोजित युवा संगम कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 07 कम्पनियों द्वारा भाग लिया गया। इस दौरान कुल 130 युवाओं द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीयन कराया गया एवं 100 से अधिक युवाओं का प्रारंभिक चयन हुआ और 91 आकांक्षी युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किया गए । युवा संगम में प्रदेश की निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां शामिल हुई जिनके द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए ऑफर लेटर उपलब्ध कराये गये
इसी प्रकार आज पिपरई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में 2 कंपनियों ने भागीदारी की और 21 युवाओं को मौके पर ही जॉब ऑफर दिया गया
विभिन्न स्वरोजगार योजनाओ के 463 हितग्राहियो को रूपये 2 करोड़ 73 लाख का किया गया हितलाभ वितरण
कार्यक्रम में इस माह उद्योग विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओ के 463 हितग्राहियो को 2 करोड़ 73 लाख रुपए का हितलाभ वितरण कराया गया। जिसमें मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पीएमएफएमई योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन आदि योजनाओं के तहत हितग्राहियो को लाभान्वित किया गया।
युवा संगम में शासन आदेशानुसार युवाओ को कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं आर सेटी द्वारा वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अशोकनगर श्री शैलेंद्र यादव,आईटीआई से प्रशिक्षण अधिकारी नेहा यादव , ग्रामीण आजीविका मिशन से मनोज कुमार व्यास एवं उद्योग विभाग से सुरेश कोरी सहित अन्य विभागों के आधिकारी /कर्मचारी एवं युवा उपस्थित रहे।
#ashoknagar