उज्जैन: मस्जिद से AC का कॉपर पाइप चुराने वाला शातिर चोर 'खलीफा' गिरफ्तार, भेजा गया जेल 🕌🚔
उज्जैन के चामुंडा माता चौराहा स्थित अल्लाह करीम मस्जिद में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते 7 सितंबर को मस्जिद में लगे एसी का करीब 40 फीट लंबा तांबे का गैस पाइप चोरी हो गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना और तकनीकी मदद से आगर रोड स्थित रेलवे क्वार्टर के पास से 26 वर्षीय आरोपी शादाब उर्फ खलीफा को धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 9 हजार रुपये कीमत का 5 से 6 किलो तांबे का पाइप भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शादाब एक आदतन अपराधी है, जिस पर शहर के अलग-अलग थानों में चोरी और नकबजनी के चार से ज्यादा मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
#UjjainNews #UjjainPolice #CrimeNews #ThiefArrested #MPNews