उज्जैन: खाने में मक्खी की शिकायत ने खोली पोल, बिना लाइसेंस चल रहा ढाबा फूड विभाग ने करवाया बंद 🍲🪰🚫
उज्जैन-देवास रोड स्थित पालखंदा के 'सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट एंड ढाबा' पर फूड विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल बंद करवा दिया है। दरअसल, एक ग्राहक ने सीएम हेल्पलाइन पर खाने में मक्खी मिलने की शिकायत की थी। जब फूड ऑफिसर बसंतदत्त शर्मा जांच करने पहुंचे, तो पता चला कि यह ढाबा बिना एनएचएआई, पंचायत और फूड विभाग के रजिस्ट्रेशन के पूरी तरह अवैध रूप से संचालित हो रहा था। टीम ने मौके से खुले बर्तन में रखे बटर और पनीर के सैंपल लेकर स्टेट लैबोरेटरी भेज दिए हैं और संचालक को लाइसेंस मिलने तक ढाबा न खोलने की सख्त हिदायत दी है।
#UjjainNews #FoodSafety #DhabaRaid #CMHelpline #FoodAdulteration MPNews DewasRoad