उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, 3 प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण शुरू, लोगों ने खुद हटाए अतिक्रमण 🚧🛣️
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को गति देते हुए उज्जैन नगर निगम ने शहर के तीन प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया है। सोमवार को निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने गाड़ी अड्डा से निकास चौराहा (18 मीटर चौड़ा), बंबई वाले की धर्मशाला से दानी गेट (18 मीटर चौड़ा) और बाबा महाकाल की सवारी के प्रमुख मार्ग गुदरी चौराहा से हरसिद्धि पाल (15 मीटर चौड़ा) तक चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीवरेज और नाली निर्माण सहित अन्य कार्यों को तय समय-सीमा में तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। इस विकास कार्य में क्षेत्र के रहवासी भी सकारात्मक सहयोग दे रहे हैं और अपने मकानों व प्रतिष्ठानों के प्रभावित हिस्सों को बिना किसी विवाद के स्वयं हटा रहे हैं।
#UjjainNews #Simhastha2028 #UjjainDevelopment #NagarNigamUjjain #MPNews RoadWidening