फिरोज़ाबाद: नगला मोती के पास 10वीं की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की दो बाइकों की हुई भीषण टक्कर, एक छात्र की मौत, दो घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव नगला मोती के पास दो बाइको की जबरदस्त टक्कर हुई है। हादसे में राहुल नामक छात्र की मौत हुई है। जबकि रिहान और अरमान नामक दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुये है। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बाइक सवार छात्र 10th क्लास की बोर्ड की माँ वैष्णों देवी इंटर कालेज से परीक्षा देकर लौट रहे थे।