फिरोज़ाबाद: सपाईयों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, जीआईएस सर्वे के आधार पर नगर निगम द्वारा गृहकर व जलकर वसूली रोकने की मांग की
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में दबरई जिला मुख्यालय पर सपाईयों ने एकजुट होकर मंगलवार दोपहर एक बजे करीबन प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी के नाम एडीएम मुख्यालय को ज्ञापन दिया। ज्ञापन को लेकर जिलाध्यक्ष सपा शिवराज सिंह यादव एडवोकेट ने बताया कि जीआईएस सर्वे के आधार पर भवन पर गृहकर जलकर नहीं लगाया जा सकता।