फिरोज़ाबाद: रामगढ थाना क्षेत्र के सांती रोड पर ऑटो ने साइकिल सवार दो किशोरों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से हुए घायल
थाना रामगढ क्षेत्र सांती निवासी रोहन अपने अन्य एक दोस्त संग घर से साइकिल पर सांती रोड की तरफ निकला था, तभी मंगलवार सुबह दस बजे करीबन सांती रोड पर तेज रफ्तार से निकलते ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों किशोर घायल हो गये। जिन्हें उपचार को 108 एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उनके परिजनों ने मीडिया को जानकारी दी।