फिरोज़ाबाद: आठ साल से किसान की समस्या का समाधान न होने पर मोडा गांव में 33 हजार लाइन के विद्युत खंभे पर चढ़ा
हाथवंत ब्लॉक के ग्राम गडोरा निवासी किसान प्रमोद कुमार मंगलवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट करीब पर थाना रसूलपुर क्षेत्र मोड़ा गांव स्थित 33 हजार लाइ के विद्युत खंभे पर चढ़ गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। करीबन आधा घंटे तक पुलिस समझाती रही तब कहीं जाकर उक्त किसान नीचे उतरा। उसने मीडिया को जानकारी दी।