कालपी: कदौरा थाना पुलिस ने बबीना कठपुरवा रोड से 6 किलो अवैध गांजे के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Kalpi, Jalaun | Feb 21, 2025 कदौरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बबीना कठपुरवा रोड से संदीप कुमार निवासी जालौन और मोहित शर्मा निवासी औरैया को 6 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने पकड़े गए दोनों गांजा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए शुक्रवार की सुबह करीब 11:30 बजे जानकारी दी है और पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।