तिजारा: भिवाड़ी में 69 वर्षीय बुजुर्ग से 6 लाख की ठगी, पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर साइबर ठगों ने किया फ्रॉड
Tijara, Alwar | May 9, 2026 भिवाड़ी में एक 69 वर्षीय बुजुर्ग साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगो ने उन्हें पेंशन कार्ड बनाने का झांसा देकर उनके खाते से ₹6 लाख रुपए निकाल लिए। शनिवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित राकेश मारवाह ने इस संबंध में साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 6 ममई को उनके पास एक कॉल आई और पेंशन कार्ड बनाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बना लिया।