Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

पोस्टर व बयानों को लेकर पूर्व सांसद ब्रजभूषणसिंह ने कही बड़ी बात...

Balrampur, Balrampur | Jul 14, 2026

MORE NEWS

#बलरामपुर! #उतरौला गन्ना समिति में सामाजिक सुरक्षा मेले का शुभारंभ 
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया उद्घाटन, सैकड़ों कृषकों ने लिया लाभ

#उतरौला(बलरामपुर ) शासन के निर्देशानुसार गन्ना कृषकों एवं उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा से आच्छादित करने हेतु सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, उतरौला के प्रांगण में आज तीन दिवसीय सामाजिक सुरक्षा मेले का शुभारंभ हुआ। यह मेला 14 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर  तोताराम वर्मा, अध्यक्ष सहकारी गन्ना विकास समिति लि० उतरौला अतीक अहमद पूर्व अध्यक्ष, गयासुद्दीन पूर्व अध्यक्ष गन्ना विकास परिषद,  अमित कुमार एल०डी०एम० बलरामपुर  नरेंद्र कुमार सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उतरौला, अविनाश सिंह विशेष सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लि० उतरौला अभिनंदन त्रिपाठी संचालक सदस्य, कमरुद्दीन डम्मर पूर्व संचालक सदस्य एवं  दिनेश शर्मा महाप्रबंधक गन्ना चीनी मिल इटई मैदा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
समस्त अतिथियों का माल्यार्पण एवं बुके देकर अविनाश कुमार सिंह विशेष सचिव एवं नरेंद्र कुमार सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा स्वागत किया गया।
मेले में उपस्थित बैंक कर्मियों द्वारा गन्ना कृषकों को मौके पर ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में एलडीएम  अमित कुमार ने मुख्य वार्ताकार के रूप में योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से कृषक परिवार दुर्घटना, मृत्यु एवं वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

 तोताराम वर्मा अध्यक्ष ने कहा कि समिति का प्रयास है कि शत-प्रतिशत कृषकों को इन योजनाओं से जोड़ा जाए। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक  नरेंद्र कुमार सिंह ने कृषकों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

मेले के प्रथम दिवस ही समिति क्षेत्र के सैकड़ों कृषकों ने प्रतिभाग कर अपना पंजीकरण कराया। मेले में बैंक, इफको एवं गन्ना विभाग के संयुक्त काउंटर लगाए गए हैं।

कार्यक्रम का समापन  अविनाश सिंह  सचिव, उतरौला द्वारा आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

#बलरामपुर! #उतरौला गन्ना समिति में सामाजिक सुरक्षा मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया उद्घाटन, सैकड़ों कृषकों ने लिया लाभ #उतरौला(बलरामपुर ) शासन के निर्देशानुसार गन्ना कृषकों एवं उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा से आच्छादित करने हेतु सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड, उतरौला के प्रांगण में आज तीन दिवसीय सामाजिक सुरक्षा मेले का शुभारंभ हुआ। यह मेला 14 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तोताराम वर्मा, अध्यक्ष सहकारी गन्ना विकास समिति लि० उतरौला अतीक अहमद पूर्व अध्यक्ष, गयासुद्दीन पूर्व अध्यक्ष गन्ना विकास परिषद, अमित कुमार एल०डी०एम० बलरामपुर नरेंद्र कुमार सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उतरौला, अविनाश सिंह विशेष सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति लि० उतरौला अभिनंदन त्रिपाठी संचालक सदस्य, कमरुद्दीन डम्मर पूर्व संचालक सदस्य एवं दिनेश शर्मा महाप्रबंधक गन्ना चीनी मिल इटई मैदा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समस्त अतिथियों का माल्यार्पण एवं बुके देकर अविनाश कुमार सिंह विशेष सचिव एवं नरेंद्र कुमार सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा स्वागत किया गया। मेले में उपस्थित बैंक कर्मियों द्वारा गन्ना कृषकों को मौके पर ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में एलडीएम अमित कुमार ने मुख्य वार्ताकार के रूप में योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से कृषक परिवार दुर्घटना, मृत्यु एवं वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकेंगे। तोताराम वर्मा अध्यक्ष ने कहा कि समिति का प्रयास है कि शत-प्रतिशत कृषकों को इन योजनाओं से जोड़ा जाए। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने कृषकों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। मेले के प्रथम दिवस ही समिति क्षेत्र के सैकड़ों कृषकों ने प्रतिभाग कर अपना पंजीकरण कराया। मेले में बैंक, इफको एवं गन्ना विभाग के संयुक्त काउंटर लगाए गए हैं। कार्यक्रम का समापन अविनाश सिंह सचिव, उतरौला द्वारा आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Balrampur, Balrampur | Jul 14, 2026

#घाघरा_नदी में 1लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया: जलस्तर बढ़ने से 28 बाढ़ चौकियां सक्रिय...

#गोंडा जिले में घाघरा नदी का जलस्तर नेपाल से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी 28 बाढ़ चौकियों को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। आज मंगलवार सुबह 8:50 बजे घाघरा नदी में कुल 1 लाख 9266 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसमें गिरजा बैराज से 87476 क्यूसेक, शारदा बैराज से 21540 क्यूसेक और सरयू बैराज से 250 क्यूसेक पानी शामिल है।

भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद देर शाम तक नदी का जलस्तर और तेजी से बढ़ने की आशंका है, जिसके चलते तटीय इलाकों के निवासियों को अलर्ट पर रखा गया है। पिछले वर्ष जुलाई माह में ही गोंडा के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति थी नाव का सहारा लेकर के लोग आ जा रहे थे।

तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण इन बाढ़ चौकियों पर स्वास्थ्य, राजस्व और बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। वे लगातार नदी के बढ़ते जलस्तर, तटबंधों और तटीय इलाकों की निगरानी कर रहे हैं।

जिन स्थानों पर नदी तेजी से कटान कर रही है, वहां भी नजर रखी जा रही है और कटान रोकने का काम जारी है। जिला प्रशासन राजस्व विभाग के अधिकारियों को भेजकर तटीय इलाकों में लोगों को नदी के बढ़ते जलस्तर के बारे में जानकारी देकर जागरूक कर रहा है।

गोंडा बाढ़ खंड विभाग के अधिशासी अभियंता जय सिंह ने बताया कि नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि तटबंधों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं, और जो कुछ बचे हैं उन्हें भी जल्द पूरा किया जा रहा है।

हमारे अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे तटबंधों और तटीय इलाकों की लगातार निगरानी कर रहे हैं, साथ ही तटीय इलाकों के लोगों को अलर्ट और जागरूक भी किया जा रहा है। जिन जगहों पर नदी कटान कर रही है वह पानी के तेज बहाव के कारण है उसे भी रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

#घाघरा_नदी में 1लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया: जलस्तर बढ़ने से 28 बाढ़ चौकियां सक्रिय... #गोंडा जिले में घाघरा नदी का जलस्तर नेपाल से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी 28 बाढ़ चौकियों को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। आज मंगलवार सुबह 8:50 बजे घाघरा नदी में कुल 1 लाख 9266 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसमें गिरजा बैराज से 87476 क्यूसेक, शारदा बैराज से 21540 क्यूसेक और सरयू बैराज से 250 क्यूसेक पानी शामिल है। भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद देर शाम तक नदी का जलस्तर और तेजी से बढ़ने की आशंका है, जिसके चलते तटीय इलाकों के निवासियों को अलर्ट पर रखा गया है। पिछले वर्ष जुलाई माह में ही गोंडा के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति थी नाव का सहारा लेकर के लोग आ जा रहे थे। तेजी से बढ़ते जलस्तर के कारण इन बाढ़ चौकियों पर स्वास्थ्य, राजस्व और बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। वे लगातार नदी के बढ़ते जलस्तर, तटबंधों और तटीय इलाकों की निगरानी कर रहे हैं। जिन स्थानों पर नदी तेजी से कटान कर रही है, वहां भी नजर रखी जा रही है और कटान रोकने का काम जारी है। जिला प्रशासन राजस्व विभाग के अधिकारियों को भेजकर तटीय इलाकों में लोगों को नदी के बढ़ते जलस्तर के बारे में जानकारी देकर जागरूक कर रहा है। गोंडा बाढ़ खंड विभाग के अधिशासी अभियंता जय सिंह ने बताया कि नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि तटबंधों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं, और जो कुछ बचे हैं उन्हें भी जल्द पूरा किया जा रहा है। हमारे अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे तटबंधों और तटीय इलाकों की लगातार निगरानी कर रहे हैं, साथ ही तटीय इलाकों के लोगों को अलर्ट और जागरूक भी किया जा रहा है। जिन जगहों पर नदी कटान कर रही है वह पानी के तेज बहाव के कारण है उसे भी रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

Balrampur, Balrampur | Jul 14, 2026

#डुमरियागंज! निकाह के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता की हत्या, कमरे में दफन मिला शव; इंसाफ की गुहार

#डुमरियागंज/#सिद्धार्थनगर।
#संतकबीरनगर की रहने वाली मुफीदुन का निकाह 1 जून 2026 को डुमरियागंज निवासी शमशेर अहमद से हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ही पति ने उसकी हत्या कर शव को घर के एक कमरे में दफना दिया।
मृतका की मां की शिकायत पर प्रशासन हरकत में आया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने कमरे की खुदाई कराई, जहां से शव बरामद किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद आरोपी पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

#siddharthnagar #dumariyaganj 
#santkabirnagar #murder

#डुमरियागंज! निकाह के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता की हत्या, कमरे में दफन मिला शव; इंसाफ की गुहार #डुमरियागंज/#सिद्धार्थनगर। #संतकबीरनगर की रहने वाली मुफीदुन का निकाह 1 जून 2026 को डुमरियागंज निवासी शमशेर अहमद से हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ही पति ने उसकी हत्या कर शव को घर के एक कमरे में दफना दिया। मृतका की मां की शिकायत पर प्रशासन हरकत में आया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने कमरे की खुदाई कराई, जहां से शव बरामद किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद आरोपी पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है। मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। #siddharthnagar #dumariyaganj #santkabirnagar #murder

Balrampur, Balrampur | Jul 14, 2026

#बलरामपुर पहुंचे #शंकराचार्य_स्वामी #अविमुक्तेश्वरानंद_सरस्वती, कह दी बड़ी बात...
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गाय को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए व्यापक अभियान चला रहे हैं। बुधवार 14 जुलाई को वह बलरामपुर पहुंचे और उन्होंने चेतावनी दी है कि जो सरकारें गाय को 'पशु' की श्रेणी से निकालकर 'माता' का दर्जा नहीं देंगी, उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद लगातार उत्तर प्रदेश (जैसे बलरामपुर बाराबंकी, बहराइच और रायबरेली) के विभिन्न क्षेत्रों में 'गविष्टि यात्रा' और 'गौरक्षक धाम यात्रा' निकाल रहे हैं।

#बलरामपुर पहुंचे #शंकराचार्य_स्वामी #अविमुक्तेश्वरानंद_सरस्वती, कह दी बड़ी बात... ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गाय को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए व्यापक अभियान चला रहे हैं। बुधवार 14 जुलाई को वह बलरामपुर पहुंचे और उन्होंने चेतावनी दी है कि जो सरकारें गाय को 'पशु' की श्रेणी से निकालकर 'माता' का दर्जा नहीं देंगी, उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद लगातार उत्तर प्रदेश (जैसे बलरामपुर बाराबंकी, बहराइच और रायबरेली) के विभिन्न क्षेत्रों में 'गविष्टि यात्रा' और 'गौरक्षक धाम यात्रा' निकाल रहे हैं।

Balrampur, Balrampur | Jul 14, 2026

पोस्टर व बयानों को लेकर पूर्व सांसद ब्रजभूषणसिंह ने कही बड़ी बात... - Balrampur News