#बलरामपुर पहुंचे #शंकराचार्य_स्वामी #अविमुक्तेश्वरानंद_सरस्वती, कह दी बड़ी बात...
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती गाय को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए व्यापक अभियान चला रहे हैं। बुधवार 14 जुलाई को वह बलरामपुर पहुंचे और उन्होंने चेतावनी दी है कि जो सरकारें गाय को 'पशु' की श्रेणी से निकालकर 'माता' का दर्जा नहीं देंगी, उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद लगातार उत्तर प्रदेश (जैसे बलरामपुर बाराबंकी, बहराइच और रायबरेली) के विभिन्न क्षेत्रों में 'गविष्टि यात्रा' और 'गौरक्षक धाम यात्रा' निकाल रहे हैं।