#डुमरियागंज! निकाह के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता की हत्या, कमरे में दफन मिला शव; इंसाफ की गुहार
#डुमरियागंज/#सिद्धार्थनगर।
#संतकबीरनगर की रहने वाली मुफीदुन का निकाह 1 जून 2026 को डुमरियागंज निवासी शमशेर अहमद से हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ही पति ने उसकी हत्या कर शव को घर के एक कमरे में दफना दिया।
मृतका की मां की शिकायत पर प्रशासन हरकत में आया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने कमरे की खुदाई कराई, जहां से शव बरामद किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना के बाद आरोपी पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
#siddharthnagar #dumariyaganj
#santkabirnagar #murder