तिजारा: भिवाड़ी में महाराणा प्रताप जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई, यूजीसी एक्ट का किया गया विरोध
Tijara, Alwar | May 17, 2026 भिवाड़ी में श्री राजपूत महासभा द्वारा रविवार सुबह 11 बजे आयोजित महाराणा प्रताप जयंती एवं विशाल शोभायात्रा भव्य रूप से संपन्न हुई। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में राजपूत समाज के युवा, महिलाएं और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान पूरे शहर में देशभक्ति के जयघोष गूंज उठे और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के पद चिन्हों पर चलने का आह्वाहन किया।