बरहेट: बरहेट बाजार में हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने सावन गीतों से भगवान शिव से की मंगल कामना
राम जानकी ठाकुर बाड़ी मंदिर परिसर में बुधवार को महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ सावन महोत्सव मनाया । हरे परिधान और हरी चूड़ियों में सजी महिलाओं ने सावन गीत एवं भक्ति संगीत भी प्रस्तुत की। इस दौरान महिलाओं ने सीताराम शिव पार्वती आदि देवी देवताओं की पूजा अर्चना की । झूले का आनंद उठाया और मिलकर सावन महोत्सव मनाए।