हरिद्वार: बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुई चंडी घाट पुल की सड़क, ई रिक्शा पलटने से 4 यात्री चोटिल
बारिश के चलते चंडी घाट पुल की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, हरिद्वार नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग की इस सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। बुधवार दोपहर चंडी देवी दर्शन को जा रहे यात्रियों की ई रिक्शा यहां पलट गई, जिससे 2 महिलाओं समेत 4 यात्री चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने यात्रियों को सुरक्षित रवाना किया। सड़क पर गड्ढे में भरे पानी के चलते यह हादसा हुआ