हरिद्वार: दिल्ली NH पर गुरुकुल फ्लाईओवर के नीचे तेज रफ्तार ट्रक और कार में टक्कर, बाल बाल बचे कार सवार
बुधवार दोपहर दिल्ली NH पर गुरुकुल फ्लाईओवर के नीचे बड़ा हादसा होते होते बच गया, जब तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के भिड़ने से लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से ट्रक और कार को रास्ते से हटाया, तब जाकर जाम खुल सका। वहीं टक्कर के बाद कार और ट्रक चालक में हो रहे हंगामे को भी पुलिस ने शांत कराया।