हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस ने महिला से मोबाइल झपटने वाले दो आरोपियों को गैस प्लांट के पास से किया गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद
बहादराबाद थाना पुलिस ने एक महिला से मोबाइल झपटने वाले दो आरोपियों को आज गैस प्लांट से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने महिला मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। दोनों आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के निवासी हैं। दोनों आरोपियों ने बीते 1 सितंबर को ब्रह्मपुरी निवासी एक महिला से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए थे।