हरिद्वार: शंकर आश्रम के पास सड़क पर जहरीला कोबरा सांप आने से अफरा तफरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
शंकर आश्रम के पास एक जहरीला कोबरा सांप सड़क पर आ गया। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। कोबरा सांप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सांप डिवाइडर के किनारे बैठा और तेज रफ्तार वाहन वहां से गुजर रहे हैं। लोग सांप के घायल होने की बात भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक रुकवाकर उसे झाड़ियों में खदेड़ दिया।