हरिद्वार: लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से नाराज जनाधिकार मोर्चे ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
हरिद्वार में पिछले एक सप्ताह में बढ़ी आपराधिक घटनाओं से पुलिस की किरकिरी हो रही है। चैन स्नैचिंग की कई घटनाओं और रानीपुर मोड़ पर 5 करोड़ की दिन दहाड़े डकैती से नाराज जनाधिकार मोर्चे ने बुधवार को देवपुरा पहुंच कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और प्रदेश सरकार की पुलिसिंग पर सवालिया निशान लगाए।सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर बदमाशों को जेल भेजने की मांग की।