हरिद्वार: कुम्हार घड़ा मौहल्ले में घर के बाहर खड़ी साइकिल उठाकर ले गया चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात
हरिद्वार के कुम्हार घड़ा मोहल्ले में एक चोर घर के बाहर खड़ी साइकिल उठाकर ले गया। साइकिल चोरी की यह वारदात पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में साफ तौर से देखा जा रहा है कि किस तरह इस शातिर चोर ने दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। चोरी की वारदात के वायरल वीडियो के आधार पर कनखल थाना पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है।