सरकार के भू-कानून की खुली पोल! 7000 बीघा जमीन की नीलामी पर उक्रांद का हल्लाबोल
उत्तराखंड की जमीनों को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। करीब 7000 बीघा जमीन की नीलामी के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल ने UIIDB कार्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
उक्रांद नेता लूशुन टोडरिया ने जमीन की नीलामी रोकने और UIIDB को भंग करने की मांग उठाई। सवाल सीधा है—जब सरकार भू-कानून को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, तो प्रदेश की बेशकीमती जमीनों की नीलामी आखिर क्यों?
क्या यही है उत्तराखंड के भू-कानून की असली तस्वीर?
अब इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं।
#उत्तराखंड #भूकानून #7000बीघाजमीन #UIIDB #उक्रांद #लूशुनटोडरिया #उत्तराखंडकीजमीन #रैबारपहाड़का