देहरादून में गूंजेगी जागर की पुकार, सम्मानित होंगे लोक संस्कृति के 17 ध्वजवाहक!
उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं, जागर, ढोल-वादन, लोकगीत और लोककलाओं को संरक्षित एवं संवर्धित करने के उद्देश्य से 17 सितंबर को देहरादून में भव्य “जागर संरक्षण दिवस” का आयोजन किया जा रहा है।
संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह में होने वाले इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए 17 पारंपरिक एवं श्रेष्ठ लोक कलाकारों को “राज्य वाद्ययंत्र सम्मान-2026” से सम्मानित किया जाएगा। वहीं अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 5 वरिष्ठ अधिकारियों को “डांडी-कांठी रत्न-2026” प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में जागर, पवाड़े, लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक लोकवाद्यों की शानदार प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।