कुंडा: मानिकपुर नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष के परिजनों की 'नो एंट्री', ईओ का अजीब आदेश
मानिकपुर नगर पंचायत में चेयरमैन चंद्र लता जायसवाल और ईओ अतुल सिंह के बीच विवाद गहरा गया है। ईओ ने मंगलवार शाम 5 बजे नगर पंचायत संचालन अधिनियम का हवाला देते हुए अध्यक्ष के प्रतिनिधि पुत्र और चार अन्य रिश्तेदारों के कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी है। कर्मचारियों के प्रदर्शन और कार्यालय में हस्तक्षेप के विवाद के बाद जारी इस आदेश से स्थानीय राजनीति गरमा गई है