सहजनवा: त्योहारों में खलल डालने वालों के खिलाफ गीडा पुलिस सख्त, एक साथ 12 लोगों का शांति भंग में चालान
आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गीडा पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।पुलिस ने सभी का धारा 170,126 और 135 BNS के तहत चालान कर न्यायालय भेज दिया।मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार,अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई है