आलमनगर: यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर: स्नातक प्रथम सेमेस्टर के नामांकन के लिए मेरिट लिस्ट जारी
यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर के प्रधानाचार्य डॉ माधवेंद्र झा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन हेतु मेरिट लिस्ट जारी कर दिया गया है। पहले मेरिट लिस्ट में जिन भी विद्यार्थियों का नाम है वह 30 जून से 7 जुलाई तक जाकर अपना नामांकन करवा ले। अप्लाई के बाद भी जिनका नाम नहीं आया है वह दूसरे मेरिट लिस्ट का इंतजार करें।