कोल: युवती से मंदिर में शादी के बाद डेढ़ साल बनाये संबंध, अब दूसरी जगह शादी कर रहा युवक, पीड़िता ने अकराबाद थाने में की शिकायत
Koil, Aligarh | Jul 9, 2024 अलीगढ़ के थाना अकराबाद इलाके में युवक ने एक युवती से मंदिर में शादी के बाद डेढ़ साल तक शारीरिक संबंध बनाये। आरोप है कि अब युवक किसी दूसरी युवती से शादी कर रहा है जिसके बाद पीड़िता आज थाना अकराबाद पहुंची और थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवती को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।