कोल: अतरौली में बाइक सवार रिटायर्ड फौजी के ऊपर पेड़ गिरने से फौजी की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jul 9, 2024 अतरौली में बाइक सवार रिटायर्ड फौजी के ऊपर पेड़ गिरने से फौजी की मौत हो गई। गांव शेरपुर निवासी 55 वर्षीय राजाराम कुछ समय पहले ही फौज से रिटायर्ड हुए हैं। सोमवार रात्रि राजा राम अपनी बाइक से निजी काम से जा रहे थे। अतरौली पहुंचते ही अचानक एक पेड़ उनके ऊपर गिर गया जिसके बाद राजा राम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।