कोल: अलीगढ़ एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में आई किसानों की भूमि का नहीं मिला उचित मुआवजा, पीड़ितों ने DM से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jul 9, 2024 अलीगढ़ में अलीगढ़ एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में आई किसानों की भूमि का अभी तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिला। उचित मुआवजा न मिलने पर आज दर्जनों किसान डीएम कार्यालय पहुंचे और DM से शिकायत कर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। इस दौरान किसानों ने जिलाधिकारी द्वारा कोई ठोस आश्वासन न दिए जाने की बात कही है।