कोल: नुमाइश रोड पर अवैध कब्जा व गंदगी के विरोध में चप्पलों की माला पहन NN में शिकायत करने पहुंचे BVS अध्यक्ष केशव देव
Koil, Aligarh | Jul 9, 2024 नुमाइश मैदान रोड पर अवैध कब्जा व गंदगी के विरोध में आज BVS के अध्यक्ष केशव देव ने नगर निगम में शिकायत की है। BVS अध्यक्ष पंडित केशव देव चप्पलों की माला पहन नगर निगम में पहुंचे जिसे देख अधिकारी दंग रह गए। केशव देव ने कहा की नुमाइश रोड पर बालू बदरपुर के ठेकेदारों ने कब्जा कर लिया है और वहां गंदगी रहती है। शिकायत कर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।