हसनपुर: रहरा थाना पुलिस ने 72 घंटे में चार्जशीट, 104 दिन में सजा, ऑपरेशन कन्विक्शन से पीड़िता को मिला न्याय, एसपी ने दी जानकारी
अमरोहा। उत्तर प्रदेश पुलिस की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत अमरोहा पुलिस ने प्रभावी पैरवी करते हुए बालिका से संबंधित मामले में त्वरित कार्रवाई कर पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाया। मामले में पुलिस ने घटना के महज 72 घंटे के भीतर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।