नानपारा: नवाबगंज में रॉकेट से झुलसी महिला, शिकायत पर दबंगों ने की मारपीट, पुलिस जांच में दी तहरीर
बहराइच के नवाबगंज में छठ पूजा के दौरान एक महिला रॉकेट गोले की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। जब पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत की, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना सोमवार शाम नवाबगंज थाना क्षेत्र के पौराणिक मंगली नाथ शिव मंदिर परिसर में बने सरोवर पर हुई।