नानपारा: नानपारा कोतवाली में विवाहिता ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए, दी तहरीर, मारपीट, धमकी और लूट का केस दर्ज
नानपारा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने ससुर, देवर और दो अन्य सदस्यों पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और नकदी व मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया है।