नानपारा: नानपारा जंगली नाथ गोशाला में गोपाष्टमी पर्व मनाया गया, हवन-पूजन के बाद गोवंश को गुड़-चना व फल खिलाया गया
नानपारा के नवाबगंज मोड़ स्थित श्री जंगली नाथ गौशाला में गोपाष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौशाला में हवन-पूजन किया गया, जिसके बाद गौ भक्तों ने गोवंश को गुड़, केला और इमरती खिलाई। कार्यक्रम के जजमान शिवेंद्र आयरन उर्फ गुड्डू बाबा थे। इस दौरान अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश भीमराजका, श्री जंगली नाथ गौशाला के अध्यक्ष उपस्थित रहे।