नानपारा: मटेरा सब्जी दुकान से पैसा चुराकर भागा युवक, ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया और पुलिस को सौंपा गया
बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सब्जी विक्रेता के ठेले से पैसे चुराकर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना मटेरा थाना क्षेत्र के भीम पेट्रोल पंप भौखारा के पास हुई। गोबरे सोनकर नामक सब्जी विक्रेता अपना ठेला लगाए हुए थे। वहीं से भागा था