नानपारा: नरैनापुर के एनडीए-कैडेट की संदिग्ध मौत पर न्याय की मांग, सांसद ने रक्षा मंत्री से मुलाकात कर कार्रवाई का मिला आश्वासन
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) पुणे में 10 अक्टूबर को 18 वर्षीय कैडेट अंतरिक्ष सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में बहराइच के सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री के आवास पर हुई।सांसद गोंड ने रक्षा मंत्री को कैडेट अंतरिक्ष सिंह के परिजनों द्वारा न्याय की मांग से संबंधित मांगपत्रदिया