नानपारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अधीक्षक डॉ. चंद्रभान राम पर एक पिता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बेटे का इलाज कराने आए पिता ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।मटेरा के दर्शनपुरवा निवासी अमरिका प्रसाद ने अपनी शिकायत में बताया कि 26 अक्टूबर को वह अपने बेटे का इलाज कराने सीएचसी नानपारा गए थे। आरोप लगाया बाहर की दवा लिखी गयी।