Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
dipeshdeepu001
बिहार में बाढ़ का कहर, छपरा में बांध टूटने की खबर, मौके पर पहुंचे अधिकारी #Bihar #BiharFlood #FloodInBihar #Chapra #Maker #Saran #Baghakol #Haizalpur #Bettiah #Gopalganj #Muzaffarpur #FloodAlert #BiharNews #FloodNews #BreakingNews #LatestNews #BiharFlood2026 #बिहारबाढ़ #छपरा #बाढ़ #बिहारन्यूज
Purnia East, Purnia
| Sep 30, 2026
#bihar
#biharflood
#floodinbihar
#chapra
#maker
#saran
#baghakol
#haizalpur
#bettiah
#gopalganj
#muzaffarpur
#floodalert
#biharnews
#floodnews
#breakingnews
#latestnews
#biharflood2026
#बिहारबाढ़
#छपरा
#बाढ़
#बिहारन्यूज
MORE NEWS
बेगूसराय होटल कांड का मुख्य आरोपी रोहित गिरफ्तार... #Begusarai #bhagalpur #bihar #biharnews #viralvideos #purneacentralnews
Purnia East, Purnia | Sep 30, 2026
समस्तीपुर में राहत सामग्री के लिए मची मारामारी, पानी में उतरकर पैकेट लेने को मजबूर हुए बाढ़ पीड़ित...
Purnia East, Purnia | Sep 30, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1541, दिनांक 29/9/2026, ================== स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत संध्या चौपाल का आयोजन। हरदा बाजार पूर्णिया उप विकास आयुक्त श्री राजीव कुमार एवं निदेशक डीआरडीए श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा की मौजूदगी में हरदा बाजार चौक पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत् नागरिकों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस के पूर्व विगत 17 तारीख से श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पूरे बाजार की सफाई की जा रही हैं। स्थानीय मुखिया एवं आम नागरिकों के द्वारा इसमें सहयोग देते हुए कचरा को हटाने में अपना योगदान दिया गया । संध्या चौपाल में कई नागरिकों ने अपने विचार रखे एवं प्रशासन द्वारा कराए गए साफ सफाई पर अपना आभार प्रकट किया। उपस्थित लोगों को यूजर चार्ज देने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं सभी प्रकार के डस्ट बिन के बारे में बताते हुए इसका इस्तेमाल का अनुरोध किया गया। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 30, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1540, दिनांक: 29 सितंबर 2026, ================== आंगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से पोषण एवं जन-जागरूकता का दिया गया संदेश:- बाल विकास परियोजना अन्तर्गत जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं कसबा प्रखंड अंतर्गत मंगलवार को ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों और ग्रामीणों को पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आयरन -फोलिक एसिड की गोलियों के नियमित सेवन, समय पर स्वास्थ्य जांच, सही स्तनपान तकनीक और शिशुओं के लिए ऊपरी आहार के महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ECCE) के तहत खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां, बाल गीत, कहानियां एवं रचनात्मक खेल आयोजित किए गए। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में सीखने की क्षमता, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को पोषण एवं स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए और परिवार एवं समाज को माताओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की। आयोजन के दौरान गतिविधियों और प्रतिभागियों की संख्या का विवरण दर्ज किया गया, साथ ही फोटो एवं वीडियो का संकलन भी किया गया। बाल विकास परियोजना कसबा की यह पहल समुदाय को आंगनबाड़ी से जोड़ने और 'स्वस्थ मां - स्वस्थ बच्चा' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में अत्यंत सराहनीय रही। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 30, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत् आंगन का मिलन, पूर्णिया #cmsamrat #samratchaudhary
Purnia, Bihar | Sep 30, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1544, दिनांक 29/9/2026, ================== जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में किलकारी बिहार बाल भवन के बच्चों का शानदार प्रदर्शन:- ताइक्वांडो में 22 स्वर्ण व 6 रजत पदक, एथलेटिक्स में भी बच्चों ने लहराया परचम:- पूर्णिया। जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेल-कूद प्रतियोगिता 2026-27 में किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में किलकारी के बालक एवं बालिका प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 22 स्वर्ण पदक और 6 रजत पदक हासिल किए। बच्चों के इस प्रदर्शन से किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया में खुशी का माहौल है। 14 वर्ष बालक वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में प्रेम कुमार (21-23 किग्रा), आर्यन आनंद (27-29 किग्रा), हर्ष कुमार शाह (29-32 किग्रा), यशवंत कुमार (32-35 किग्रा), राज कुमार झा (35-38 किग्रा), रित्विक कुमार (0-41 किग्रा) तथा प्रत्युष पराग (38-41 किग्रा) शामिल हैं। 17 वर्ष बालक वर्ग में जीवन कुमार (अंडर-35 किग्रा), आयुष राज (35-38 किग्रा), बाबुल कुमार (38-41 किग्रा), राहुल कुमार (41-45 किग्रा), किशन कुमार (45-48 किग्रा), सूरज सोरेन (48-51 किग्रा) तथा आयुष कुमार (51-55 किग्रा) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं 14 वर्ष बालक वर्ग में रजत पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में अविनाश कुमार (29-32 किग्रा), अमन भगत (32-35 किग्रा) तथा नवीन कुमार (32-35 किग्रा) शामिल रहे। 17 वर्ष बालक वर्ग में प्रीतम कुमार (अंडर-35 किग्रा), जितेंद्र कुमार (35-38 किग्रा) तथा धर्म कुमार (38-41 किग्रा) ने भी रजत पदक अपने नाम किया। 17 वर्ष बालिका वर्ग में किलकारी की खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रिया वेश्रा (35-38 किग्रा), सृष्टि प्रिया (38-42 किग्रा), नूपुर श्री (42-44 किग्रा), खुशी मिश्रा (44-46 किग्रा), नाभ्या (46-49 किग्रा), आलिया (49-52 किग्रा) तथा दिशा दिनकर (55-59 किग्रा) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं 14 वर्ष बालिका वर्ग में गुंजन कुमारी (0-38 किग्रा) ने स्वर्ण पदक हासिल किया। एथलेटिक्स में भी शानदार प्रदर्शन ताइक्वांडो के साथ-साथ किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के बच्चों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग में नाभ्या ने गोला फेंक और चक्का फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 30, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत् आंगन का मिलन, पूर्णिया #cmsamrat #samratchaudhary
Purnia, Bihar | Sep 30, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1539, दिनांक 29/09/2026, ================== श्री अंशुल कुमार भा0प्र0से0 जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के निर्देश के आलोक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, श्रीमती सुगंधा शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 29.09.2026 से 01.10.2026 तक विशेष कार्यक्रम ‘‘आंगन का मिलन‘‘ का आयोजन जिले के सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर विस्तृत कैलेन्डर (समय सहित गतिविधि) के आधार पर कराया जा रहा है। गतिविधि कराने के पश्चात सभी केन्द्रों का संबंधित प्रतिवेदन/फोटोग्राफ/विडियो प्रतिदिन विभागीय लिंक http:/125.16.175.140:98/Account/Login पर अपलोड कराया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के महत्ता को देखते हुए पूर्णिया जिले के सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर आज दिनांक 29 09 2026 को निर्धारित कैलेन्डर के अनुसार प्रातः 8 से 9.30 बजे तक बच्चों का स्वागत एवं माता-पिता/अभिभावकों का आमन्त्रण किया गया, 9.30 बजे से 10.30 बजे तक पहले लाभार्थी माताओं द्वारा अनुभव साझा करते हुए योजना में हुए बदलाव के अनुभव का साझा सभी आँगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा किया गया। 10.30 से 11.00 बजे पूर्वाह्न तक सम्मान एवं सार्वजनिक अभिनंदन समारोह गतिविधि के तहत सभी सेविका, सहायिका, लाभुकों एवं आशा दीदी का सम्मान सभी आंगनबाड़ी केन्द्र पर किया गया। 11.00 से 11.30 बजे पूर्वाह्न तक पोषण एवं स्वास्थ्य संवाद मातृ समूह/जीविका के साथ जनसंपर्क गतिविधि के तहत एन0एन0एम0 व आशा के सहयोग से पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं महिला / बाल कल्याण योजनाओं की सरल एवं स्थानीय बोल-चाल की भाषा में जानकारी सह संवाद सभी आँगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा किया गया। 11.30 से 12.00 बजे तक ई0सी0सी0ई0 गतिविधि के तहत केन्द्र पर उपस्थित बच्चों के बीच खेल, गीत, कहानी एवं बच्चों के द्वारा छोटी-छोटी प्रस्तुतियों का भी प्रदर्शन आँगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा केन्द्र पर किया गया। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Sep 30, 2026