समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1544,
दिनांक 29/9/2026,
==================
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में किलकारी बिहार बाल भवन के बच्चों का शानदार प्रदर्शन:-
ताइक्वांडो में 22 स्वर्ण व 6 रजत पदक, एथलेटिक्स में भी बच्चों ने लहराया परचम:-
पूर्णिया। जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेल-कूद प्रतियोगिता 2026-27 में किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में किलकारी के बालक एवं बालिका प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 22 स्वर्ण पदक और 6 रजत पदक हासिल किए।
बच्चों के इस प्रदर्शन से किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया में खुशी का माहौल है।
14 वर्ष बालक वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में प्रेम कुमार (21-23 किग्रा), आर्यन आनंद (27-29 किग्रा), हर्ष कुमार शाह (29-32 किग्रा), यशवंत कुमार (32-35 किग्रा), राज कुमार झा (35-38 किग्रा), रित्विक कुमार (0-41 किग्रा) तथा प्रत्युष पराग (38-41 किग्रा) शामिल हैं।
17 वर्ष बालक वर्ग में जीवन कुमार (अंडर-35 किग्रा), आयुष राज (35-38 किग्रा), बाबुल कुमार (38-41 किग्रा), राहुल कुमार (41-45 किग्रा), किशन कुमार (45-48 किग्रा), सूरज सोरेन (48-51 किग्रा) तथा आयुष कुमार (51-55 किग्रा) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
वहीं 14 वर्ष बालक वर्ग में रजत पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में अविनाश कुमार (29-32 किग्रा), अमन भगत (32-35 किग्रा) तथा नवीन कुमार (32-35 किग्रा) शामिल रहे। 17 वर्ष बालक वर्ग में प्रीतम कुमार (अंडर-35 किग्रा), जितेंद्र कुमार (35-38 किग्रा) तथा धर्म कुमार (38-41 किग्रा) ने भी रजत पदक अपने नाम किया।
17 वर्ष बालिका वर्ग में किलकारी की खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रिया वेश्रा (35-38 किग्रा), सृष्टि प्रिया (38-42 किग्रा), नूपुर श्री (42-44 किग्रा), खुशी मिश्रा (44-46 किग्रा), नाभ्या (46-49 किग्रा), आलिया (49-52 किग्रा) तथा दिशा दिनकर (55-59 किग्रा) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं 14 वर्ष बालिका वर्ग में गुंजन कुमारी (0-38 किग्रा) ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
एथलेटिक्स में भी शानदार प्रदर्शन
ताइक्वांडो के साथ-साथ किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के बच्चों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग में नाभ्या ने गोला फेंक और चक्का फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया।
#cmsamrat
#samratchoudhary
8 views | Purnia, Bihar | Sep 30, 2026