समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1539,
दिनांक 29/09/2026,
==================
श्री अंशुल कुमार भा0प्र0से0 जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के निर्देश के आलोक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, श्रीमती सुगंधा शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 29.09.2026 से 01.10.2026 तक विशेष कार्यक्रम ‘‘आंगन का मिलन‘‘ का आयोजन जिले के सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर विस्तृत कैलेन्डर (समय सहित गतिविधि) के आधार पर कराया जा रहा है।
गतिविधि कराने के पश्चात सभी केन्द्रों का संबंधित प्रतिवेदन/फोटोग्राफ/विडियो प्रतिदिन विभागीय लिंक http:/125.16.175.140:98/Account/Login पर अपलोड कराया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के महत्ता को देखते हुए पूर्णिया जिले के सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर आज दिनांक 29 09 2026 को निर्धारित कैलेन्डर के अनुसार प्रातः 8 से 9.30 बजे तक बच्चों का स्वागत एवं माता-पिता/अभिभावकों का आमन्त्रण किया गया, 9.30 बजे से 10.30 बजे तक पहले लाभार्थी माताओं द्वारा अनुभव साझा करते हुए योजना में हुए बदलाव के अनुभव का साझा सभी आँगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा किया गया।
10.30 से 11.00 बजे पूर्वाह्न तक सम्मान एवं सार्वजनिक अभिनंदन समारोह गतिविधि के तहत सभी सेविका, सहायिका, लाभुकों एवं आशा दीदी का सम्मान सभी आंगनबाड़ी केन्द्र पर किया गया।
11.00 से 11.30 बजे पूर्वाह्न तक पोषण एवं स्वास्थ्य संवाद मातृ समूह/जीविका के साथ जनसंपर्क गतिविधि के तहत एन0एन0एम0 व आशा के सहयोग से पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं महिला / बाल कल्याण योजनाओं की सरल एवं स्थानीय बोल-चाल की भाषा में जानकारी सह संवाद सभी आँगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा किया गया।
11.30 से 12.00 बजे तक ई0सी0सी0ई0 गतिविधि के तहत केन्द्र पर उपस्थित बच्चों के बीच खेल, गीत, कहानी एवं बच्चों के द्वारा छोटी-छोटी प्रस्तुतियों का भी प्रदर्शन आँगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा केन्द्र पर किया गया।
#cmsamrat
#samratchoudhary
11 views | Purnia, Bihar | Sep 30, 2026