समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1540,
दिनांक: 29 सितंबर 2026,
==================
आंगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से पोषण एवं जन-जागरूकता का दिया गया संदेश:-
बाल विकास परियोजना अन्तर्गत जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं कसबा प्रखंड अंतर्गत मंगलवार को ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों और ग्रामीणों को पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आयरन
-फोलिक एसिड की गोलियों के नियमित सेवन, समय पर स्वास्थ्य जांच, सही स्तनपान तकनीक और शिशुओं के लिए ऊपरी आहार के महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई।
बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ECCE) के तहत खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां, बाल गीत, कहानियां एवं रचनात्मक खेल आयोजित किए गए।
इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में सीखने की क्षमता, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को पोषण एवं स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए और परिवार एवं समाज को माताओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की।
आयोजन के दौरान गतिविधियों और प्रतिभागियों की संख्या का विवरण दर्ज किया गया, साथ ही फोटो एवं वीडियो का संकलन भी किया गया। बाल विकास परियोजना कसबा की यह पहल समुदाय को आंगनबाड़ी से जोड़ने और 'स्वस्थ मां - स्वस्थ बच्चा' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में अत्यंत सराहनीय रही।
#cmsamrat
#samratchoudhary
13 views | Purnia, Bihar | Sep 30, 2026