सीतापुर: नगर में ई-रिक्शा चालकों द्वारा यातायात नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, क्षमता से अधिक बच्चे ले जाते वीडियो हुआ वायरल
जनपद के नगर क्षेत्र में ई रिक्शा चालकों के द्वारा यातायात नियमों की लगातार धजिया उड़ाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र में ई रिक्शा चालकों के द्वारा क्षमता से अधिक बच्चों को ई रिक्शा में भरकर उनकी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने ई रिक्सा चालकों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।