सत्तर कटैया: रकिया गांव से नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने का मामला, परिजनों ने बिहरा पुलिस से की लड़की को बरामद करने की मांग
रकिया गांव से एक नाबालिग लड़की को भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बिहरा थाना पुलिस से मिलकर घटना की सारी दास्तान सुनाते हुये अपने नाबालिग लड़की की बरामदगी की मांग की है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने मकुना गांव के रविशंकर पासवान सहित अन्य पर आरोप लगाया है। जांच में जुटी बिहरा थाना पुलिस।