सत्तर कटैया: अगवानपुर कृषि महाविद्यालय में किसान जागरूकता शिविर का आयोजन कर किसानों को नारियल की खेती के बारे में जानकारी दी गई
मंडन भारती कृषि महाविद्यालय अगवानपुर में किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अरूणिमा कुमारी ने निदेशक नारियल विकास बोर्ड राजीव भूषण प्रसाद एवं विनिता रानी को पुष्प एवं सॉल देकर सम्मानित किया। किसानों को नारियल की खेती करने एवं उससे होनेवाले फायदे के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एक सौ से अधिक किसानों ने भाग लिया।