सत्तर कटैया: पंचगछिया में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी से भारत माला योजना से बनने वाली सड़क पर किए गए जमीन अधिग्रहण को कराया खाली
पंचगछिया में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन से भारत माला योजना से बननेवाली सड़क में किये गये जमीन अधिग्रहण को खाली कराया। सीओ श्वेता सिंह के नेतृत्व में पंचगछिया में जेसीबी से जमीन अधिग्रहण को खाली कराया गया ताकि सड़क निर्माण कार्य में व्यवधान न हो। प्रशासन के द्वारा खाली करने पर लोगों ने भी अपना सामान हटाना शुरू किया। काफी संख्या में पुलिस जमा थी।